PAL JAB INTAJAR KA HO..........

पल जब इंतजार का हो
कुछ इस तरह इंतजार करना
जैसे जहाँ में तेरे लिए
बस मैं ही हूँ...... बस मैं ही हूँ।  

http://pubgmotivation.blogspot.com
http://pubgmotivation.blogspot.com
दुनिया की भगदड़ में
उलझा जो तुमको दिखू मैं
मुझे इस तरह समेट लेना 
जैसे तेरे एकांत में 
बस मै ही हूँ ...... बस मै ही हूँ।  

ग़र भीग न पाऊ तेरे संग 
हर बार सावन की बारिस में 
ऐसे मेरा एहसास करना 
बस मैं  ही हूँ ..... बस मैं ही हूँ।  

दुनिया के हजारों  रंग में 
ग़र मैं कभी फ़ीका लागु , 
ये सोंच अकेले न छोड़ना 
जैसे तुम्हारी नियति में 
बस मैं ही हूँ .....  बस मैं ही हूँ।  

पल जब इंतजार का हो तब 
कुछ ऐसे इंतजार करना जैसे 
मैं तेरे लिए और तू मेरे लिए 
बस मैं ही हूँ......  बस मैं हूँ।  

Previous
Next Post »